
प्रणय मिश्रा द्वारा
बांकी मोगरा :— बांकी मोगरा में प्रदेश महिला मंत्री हर्षिता पांडेय के नेतृत्व में विधानसभा स्तरीय मतदाता गहन संशोधन कार्यशाला एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महिला मंत्री हर्षिता पांडेय जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, किसान नेता चूलेश्वर राठौर, पूर्व महिला मोर्चा भाजपा मीना शर्मा ,युवा प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, नगरपालिका अध्यक्ष सोनी झा, मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, मुकेश अग्रवाल अनीता राजपूत निखिल सिगौतिया, सूरज मिश्रा विकास सोनी, हनुमान पांडे, अजित केवट, शैल राठौर सहित दीपका, कटघोरा व अन्य मंडलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
अपने संबोधन में प्रदेश महिला मंत्री हर्षिता पांडेय ने SIR (एस आई आर) प्रक्रिया की अनिवार्यता व महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला और कहा कि यह प्रक्रिया भारत की सुरक्षा व चुनावी पारदर्शिता के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
वहीं बीजेपी कोरबा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कार्यकर्ताओं से इस अभियान में तीव्र और सक्रियता के साथ भाग लेने का आह्वान किया।
कार्यशाला के दौरान विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के गहन संशोधन, नए मतदाताओं के पंजीकरण तथा त्रुटियों के सुधार पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।