छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ के प्रकाश बने अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार शंकर पाण्डेय रहे उपस्थित भूपेन्द्र को मिली प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी


कोरबा :— छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ द्वारा रविवार को पाली स्थित मंगल भवन में निर्वाचन प्रक्रिया का आयोजन किया गया। जहां सर्वसम्मति से प्रकाश अग्रवाल को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं भूपेन्द्र पाण्डेय को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में मस्तूरी, पाली, बिलासपुर, जैजैपुर, कटघोरा, बांकी मोंगरा, जमनीपाली, कोरबा, जांजगीर-चांपा, शिवरीनारायण आदि क्षेत्रों से भारी संख्या में पत्रकार व सदस्य साथी शामिल हुए।
इस दौरान संगठन के संस्थापक, संरक्षक रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार शंकर पाण्डेय ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी पत्रकार संगठन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा करना होता है। उन्होंने बताया कि संगठन लगातार पत्रकारों के लिए पेंशन, स्वास्थ्य बीमा और सुरक्षा कानून जैसे मुद्दों पर कार्य कर रहा है। छत्तीसगढ़ में लागू पत्रकार सुरक्षा कानून को एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए उन्होंने कहा कि इसमें समय-समय पर आवश्यक संशोधन की जरूरत है, जिसके लिए सभी संगठन मिलकर प्रयास कर रहे हैं। बैठक के दौरान दो वर्ष पश्चात प्रदेश कार्यकारिणी के प्रथम चुनाव का आयोजन किया गया। यह चुनाव मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल साखरे एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी सृष्टि सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र भरे गए। सभी पदों पर केवल एक-एक प्रत्याशी के नामांकन प्राप्त होने के कारण मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी और सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

बाक्स में…
राजेन्द्र यादव बने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष
नई कार्यकारिणी में प्रदेश कोषाध्यक्ष के रूप में प्रतीक मिश्रा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में राजेंद्र यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर कमल वैष्णव और दीपक शर्मा को नियुक्त किया गया है। संगठन सचिव के रूप में बलराम कुमार एवं फिरत दास महंत को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि सह सचिव पद पर अनिल श्रीवास को नियुक्त किया गया है।

बाक्स में…
सदस्यों की सामूहिक प्रयास से संगठन होगा मजबूत: तिवारी
इस अवसर पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष देवदत्त तिवारी ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी सदस्यों को मिलकर सामूहिक प्रयास करना होगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई टीम संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी और पत्रकारों के हित में महत्वपूर्ण कार्य करेगी। और सदस्यों से आह्वान किया कि प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रमुख पदाधिकारियों पर भरोसा रखकर उनके फैसलों पर सहमति जताना जरूरी होता है। उम्मीद है कि सभी साथी आगे भी दो वर्ष जैसा सहयोग बनाएं रखें वैसा आगे भी बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *