भाजयुमो सीपत मंडल की डिजिटल लर्निंग कार्यशाला संपन्न


बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा सीपत मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यप्रणाली और डिजिटल माध्यमों से जोड़कर उनकी वैचारिक एवं संगठनात्मक क्षमता को सशक्त बनाना था। कार्यक्रम में डीएलपी की बिलासपुर संभाग प्रभारी एवं भाजयुमो प्रदेश कन्या शक्ति संयोजिका आयुषी पाण्डेय मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुईं। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी तथा जिला महामंत्री एवं मंडल प्रभारी तुषार चंद्राकर विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यशाला में डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से संगठन की कार्यप्रणाली, वैचारिक प्रशिक्षण और तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से डिजिटल माध्यमों का अधिकतम उपयोग कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजयुमो सीपत मंडल अध्यक्ष वैभव तंबोली सहित जिला एवं मंडल के अनेक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *