पौधरोपण कर मनाया पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन, साथियों ने दी शुभकामनाएं


बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल का जन्मदिन 12 अगस्त को पौधरोपण और सादगीपूर्ण आयोजन के साथ मनाया गया। कार्यक्रम ईदगाह चौक स्थित स्व. डीपी चौबे स्मृति प्रेस क्लब ट्रस्ट भवन में दोपहर 1 बजे आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में प्रदेश और जिला स्तर के पत्रकार साथी शामिल हुए। इस दौरान प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने सभी पत्रकार साथियों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। उपस्थित पत्रकारों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ और सफल जीवन की कामना की। जन्मदिन समारोह के बाद ट्रस्ट भवन के पीछे पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर पौधरोपण की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों ने पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव भूपेंद्र पाण्डेय, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र यादव, प्रदेश सहसचिव/मिडिया प्रभारी अनिल श्रीवास, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रतीक मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष सृष्टि सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व प्रमुख सलाहकार देवदत्त तिवारी, जिला अध्यक्ष अनीश गंधर्व, जिला महासचिव हेमंत सोनी, जिला सह सचिव केपी आर्या, संभागीय उपाध्यक्ष आमिर खान, संभागीय संगठन सचिव वैशाली बोले, जिला संगठन सचिव मालती कुर्रे, संतोष मिश्रा, अश्विनी जायसवाल, गिरजेश शर्मा, पर्यावरण प्रेमी साखन दर्व, चंद्रप्रकाश निर्णजक, टीआर लहरे, मनोज श्रीवास्तव और नारायण नोनिया उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *