चार जून को बदल जाएगी सरकार…कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता उपाध्याय ने कहा…जनता मांग रही म से मणिपुर, म से महंगाई का जवाब


बिलासपुर // चार जून के बाद यानी ठीक एक महीने बाद देश की सरकार बदल जाएगी। इसी के साथ देश को दस साल के अन्याय से छुटकारा मिल जाएगा। क्यों कि देश में परिवर्तन की जबरदस्त लहर है। यह बातें कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ.अजय उपाध्याय ने कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। डॉ.उपाध्याय ने बताया कि देश में पिछले दस सालों की तानाशाही देशवासी परेशान हैं। जनता समझ गयी है कि बाबा साहेब अम्बेडकर का संविधान खतरे में है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अजय उपाध्याय अल्प प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होने पत्रकारों से बातचीत कर केन्द्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। सवाल जवाब के अजय उपाध्याय ने बताया कि देश की जनता पिछले 10 साल से केन्द्र की तानाशाह सरकार से तंग आ चुकी है। जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। चार जून के बाद सरकार का बदलना निश्चित है।
उपाध्याय ने इस दौरान पार्टी घोषणा पत्र न्याय पत्र के एक एक बिन्दुओं के बारे में बताया। उन्होने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में पांच न्याय और 25 गारंटियों का वादा किया है। घोषणा पत्र से देश के एक एक नागरिकों को ताकत मिलेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होने बताया कि चार सौ पार का मतलब ही यही है कि मोदी भारत के संविधान को बदलना चाहते हैं। संबिधान बदलने की जानकारी पर उन्होने कहा कि भाजपा की गतिविधियों और बयानबाजी से सबको पता चल गया है। सच तो यह है कि 22 उद्योगपति मित्रों के हाथ में देश को भेंट करने की तैयारी चल रही है। लेकिन कांग्रेस पार्टी देश को कमजोर करने वालों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी।

उपाध्याय ने कहा कि देश की जनता मोदीजी के झाँसे में नहीं आनेवाली है। उनसे सवाल पूछ रही है कि पिछली गारंटियों का क्या हुआ? बुलेट ट्रेन का क्या हुआ? स्मार्ट सिटी किस ग्रह पर बनवाया? महंगाई से कब मिलेगी मुक्ति? रुपया डॉलर के मुक़ाबले क्यों गिरता? काला धन कितना वापिस आया? 20 करोड़ नौकरियों का क्या हुआ? किसानों की आय क्यों दोगुनी नहीं हुई? वादा था किसानों को MSP का लेकिन सात सौ अधिक किसानों को क्यों मारा गया।
एक सवाल पर उपाध्याय ने कहा कि पूरे देश की सम्पति ओने-पौने दाम पर गिरवी रखी जा रही है। 4 जून बाद जब भी निष्पक्ष जाँच होगी, मित्रों के घोटालों की एक लंबी फ़ेहरिस्त सामने आएगी। सभी लोग सलाख़ों के पीछे होंगे। भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री म मटरन म से मछली, म से मुगल, म से मंदिर, म से मुसलमान,म से मंगलसूत्र का राग अलाप रहे हैं। जबकि जनता उनसे म से मं से मंहगाई,म से मणिपुर ,म से महिलाओं से प्रताड़ना का हिसाब मांग रही है। लेकिन प्रधानमंत्री कुछ बोलने बच रहे हैं। छ रहे है:

उपाध्याय ने प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता से किए एक भी वादे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। प्रदेश की महिलायें 500 रूपए वाला सिलिंडर, युवा जगत रोजगार का हिसाब मांग रहा है। सभी को “महतारी वंदन योजना” का लाभ देने का वादा भाजपा ने किया था। लेकिन सरकार ने अभी तक पूरा नहीं किया।

प्रेसवार्ता में अजय उपाध्याय के अलावा जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी, विजय पाण्डेय, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय,कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, जिला कांग्रेस प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जावेदन मेमन समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *