
कोरबा/पाली :— पिछले दिनों स्थानीय विश्राम गृह में छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पाली ब्लॉक के साथियों को ससम्मान परिचय पत्र प्रदान किया गया। साथ ही तय किया गया कि वर्ष २०२६-२७ के लिए माह अगस्त तक आसपास के क्षेत्रों में सघन सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि पत्रकार हित में कार्य करते हुए संगठन को ऊंचाई पर पहुंचाने हम सभी को जिम्मेदारी है। प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक शर्मा ने आसपास के क्षेत्रों में इकाई इकाई गठन के लिए सभी साथियों से प्रयास करने की बात पर बल दिया गया। इसी कड़ी में नए सदस्यता बनाने कहा गया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार और संघ के संरक्षक शंकर पाण्डेय के दिशा-निर्देश में संगठन पत्रकार हित में कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि संगठन को बने अभी ढाई वर्ष ही हुआ है और यह बिलासपुर तक ही सीमित नहीं है। हम सबको मिलकर पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाना है। बैठक में पत्रकार हित से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण चर्चा की गई। उपस्थित सभी साथियों ने एकजुटता का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, पूर्व प्रदेश देवदत्त तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष तारकेश्वर पटवा, ब्लॉक उपाध्यक्ष विक्की अग्रवाल, सचिव ओम जायसवाल, सदस्य राहुल वर्मा, सह सचिव मनोज डिक्सेना, सदस्य दीपक डिक्सेना, नरेन्द्र शर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष रुपेश कुमार कंवर, सत्यनारायण श्रीवास, विष्णु ताम्रकार, प्रदेश उपाध्यक्ष कमल वैष्णव, ब्लॉक कोषाध्यक्ष सुनील साहू सहित अन्य पत्रकार साथी मौजूद रहे।