छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ के अनीश बनें जिला अध्यक्ष हेमंत को जिला महासचिव व आमिर को मिली जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी


बिलासपुर :— छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ द्वारा शुक्रवार को स्थानीय सर्किट हाउस में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल की अनुमति से प्रदेश महासचिव भूपेन्द्र पाण्डेय ने बिलासपुर जिलाध्यक्ष के पद पर अनीश गंधर्व व जिला महासचिव के पद पर हेमंत कुमार सोनी के नाम की घोषणा की है। वहीं जिला उपाध्यक्ष आमिर खान और जिला सहसचिव केपी आर्या को बनाया गया है।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल ने एकजुटता बनाए रखने एवं सभी जिलों व ब्लॉक स्तर पर गठन प्रक्रिया पूर्ण करने पर जोर दिया है। इसी तरह प्रदेश महासचिव भूपेन्द्र पाण्डेय ने शीघ्र ही अनुशासन समिति बनाने एवं समिति में विभिन्न जिलों से पदाधिकारियों को शामिल करने की बात कही। साथ ही समिति में अध्यक्ष व सचिव के लिए बिलासपुर के पदाधिकारियों के नामों को शामिल करने बात कही। उन्होंने ने उपस्थित सदस्यों को आश्वास्त किया कि संगठन एक परिवार है और कोई भी सदस्य संगठन हित में कोई भी प्रस्ताव रखेंगे तो उस पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी ने बताया कि संगठन के विस्तार हेतु संस्थापक संरक्षण एवं रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार शंकर पाण्डेय के दिशा-निर्देश पर प्रदेश के अधिकांश जिलों के पत्रकारों से संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि साथियों की एकजुटता से यह संगठन आने वाले 2 वर्षों बेहतर परिणामों के साथ नई ऊंचाई पर जाएगा। इसी तरह बिलासपुर की वरिष्ठ पत्रकार सृष्टि सिंह को महिला विग बनाने हेतु जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने शीघ्र ही महिला विग के गठन का भरोसा दिलाया। बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रतीक मिश्रा, प्रदेश सहसचिव अनिल श्रीवास, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र यादव, ब्लॉक सचिव विश्वप्रकाश कुर्रे, प्रदेश संगठन सचिव विनोद बघेल, प्रमोद अवस्थी, रविन्द्र टंडन, हनीफ बक्श, मालती कुर्रे सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *