
बिलासपुर। जिन्होंने कभी संविधान का पालन नहीं किया, वे संविधान की बात करते है बाबा साहब अम्बेडकर सहित देश के संविधान निर्माताओं की कभी जयंती, पुण्यतिथि नहीं मनाई, किंतु आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ऐसे सभी नेताओं को पूरे देश में सम्मान दिया जा रहा है। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने आज भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर द्वारा लखीराम अग्रवाल आडिटोरियम में आयोजित 12 साल विश्वास के विकास के जनकल्याण के पूर्ण होने पर विकसित भारत संकल्प सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने चंहुमुखी विकास किया है। उन्होंने गरीब शोषित एवं वंचित वर्गो के कल्याण हेतु उल्लेखनीय कार्य किया है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को लाभान्वित करना नारी शक्ति का सशक्तिकरण तथा देश का चंहुमुखी विकास की दिशा में उनके प्रयास उल्लेखनीय है। श्रीमती ठाकुर ने कहा कि विगत 12 वर्षो में भारत विश्व की तुलना में कहा से कहां पहुॅच गया। आपने 2014 में देखा होगा जब मोदी जी पहली बार संसद भवन पहुंच तो भवन के समक्ष उन्होंने नतमस्तक होकर संसद का प्रणाम किया था। मोदी भाषण देते हुए कुछ देर के लिए उनकी आंखों में आंसू आ गये लेकिन यह आंसू पार्टी उन वरिष्ठ नेताओं को याद करके आये जिन्होंने समर्पित भाव से पार्टी की सेवा की उनकी चप्पले घिस गई किंतु वे कभी पंच सरपंच भी नहीं बन सके। एक समय ऐसा भी था जब लोगों को चुनाव लडऩे जनसंघ पार्टी से कहा जाता तो लोग तैयार नहीं होते थे। पार्टी के लोगों ने कठिन त्याग और संघर्ष किया जिनकी बदौलत आज पार्टी सत्ता में है। महिला बाल विकास राज्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली के लाल किले से मोदी जी ने संकल्प लिया कि एक लाख महिलाओं को राजनीति में लाउंगा। पहले कभी महिलाओं का नाम निशान नहीं होता था अब उन्हें बैंको से सीधे जोडक़र उनके नाम पर जन धन खाता आवास राशन कार्ड सभी है। केन्द्रीय शहर आवास राज्य मंत्री तोखन साहू ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यकाल एक स्वर्णिम युग है। गरीब कल्याण की योजनाओं से लोगो के जीवन में आमूलचुल परिवर्तन आया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि मैं प्रधान सेवक हूं मैं देश के लोगो की सेवा करूंगा न मैं खाउंगा न लोगों को खाने दूंगा। उन्होंने अपने कार्यकाल में भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का वायदा किया फलस्वरूप आज तक सरकार पर कोई आरोप नहीं लगा। आज देश के 56 करोड़ जन धन खाते खुले है। प्रधानमंत्री ने विकास की अवधारणा को लोगो की पेट से जोडा और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत 81 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 4 करोड़ आवास जनता को सौंप चुके है। 3 करोड़ आवास में 2 करोड़ ग्रामीण क्षेत्रों में 1 करोड़ आवास शहरी क्षेत्रों में स्वीकृत हो चुके है शौचालय के अभाव में देश में दर्दनाक और शर्मनाक स्थिति देखने को मिलती थी, किंतु प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रयासों से 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण किया गया। इसके फलस्वरूप 60 से 70 हजार बच्चों का जीवन सुरक्षित बचा लिया गया।