
बिलासपुर। स्थानीय सर्किट हाउस में पिछले छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ द्वारा आवश्यक बैठक रखी गई थी। बैठक में बिलासपुर इकाई के विस्तार के लिए सदस्यता अभियान चलाने व आने वाले नवंबर-दिसंबर में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन कराने की बात पदाधिकारियों ने की।
संगठन के प्रदेश प्रमुख सलाहकार देवदत्त तिवारी ने बताया कि वर्षा ऋतु के पश्चात प्रदेश के जिन जिलों में पदाधिकारियों का गठन नहीं किया गया है, उन जिलों में सघन दौरा किया जाएगा। इस दौरे में प्रदेश के पांच पदाधिकारी शामिल होंगे।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल, प्रदेश महासचिव भूपेन्द्र पाण्डेय, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रतीक मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रृष्टि सिंह, प्रदेश सह सचिव एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल श्रीवास, प्रदेश संगठन सचिव विनोद बघेल, प्रदेश प्रमुख सलाहकार देवदत्त तिवारी, संभागीय उपाध्यक्ष आमिर खान, जिला संगठन सचिव मालती कुर्रे आदि उपस्थित थे।