बीच सडक़ पर युवतियों के बीच झड़प


बिलासपुर। बीच सडक़ पर युवतियों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों गुट की लड़कियां एक दूसरे को लात घुसे व हाथ मुक्का से वार किया। वहां मौजूद कुछ लोगों ने विवाद का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इस मामले में सरकंडा पुलिस जांच शुरू कर दी है। साथ ही युवतियों की पहचान करने में जुटी हुई है।
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद सरकंडा के बहतराई के पास की घटना होने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में युवतियां किसी बात को लेकर आपस में बहस करती नजर आ रही हैं। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। इसके बाद युवतियां एक-दूसरे के बाल खींचने लगीं और थप्पड़ व लात-घूंसे मारने लगीं। सडक़ पर मारपीट होते देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, जबकि कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। एक दूसरा वीडियो अशोक नगर स्थित अटल आवास का बताया जा रहा है। यहां भी युवतियों के दो गुटों के बीच विवाद और मारपीट हुई। दोनों वीडियो सामने आने के बाद शहर में इस घटना की चर्चा हो रही है। फिलहाल दोनों मामलों में किसी पक्ष की ओर से थाने में शिकायत नहीं की गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर घटनास्थल और मारपीट में शामिल युवतियों की पहचान करने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *