चोरी का आरोप लगाकर युवक की दुकानदार ने कर दी पिटाई

बिलासपुर। डोसा दुकान में चोरी करने का आरोप लगाकर युवक की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की गई। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की संज्ञान में लिया है। पूरी घटना की पुलिस जांच कर रही है। राजीव प्लाजा स्थित डोसा दुकान में पीडि़त विक्की मानिकपुरी पर तोडफ़ोड़ कर चोरी की कोशिश का आरोप है। इसके बाद व्यापारी और सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़ लिया। वीडियो में युवक को डंडे और लात-घूंसों से मारता नजर आ रहा है, जबकि अन्य लोग आसपास खड़े दिखाई दे रहे हैं। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीएसपी गगन कुमार ने बताया कि 27 अक्टूबर को वायरल हुए वीडियो के आधार पर मारपीट की परिस्थितियों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *