पत्रकार संघ ने शोकसभा में मौन धारण कर दी श्रद्धांजलि


बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ की ओर से रविवार को स्वर्गीय डीपी चौबे स्मृति प्रेस क्लब ट्रस्ट भवन में शोकसभा आयोजित की गई। इसमें संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र यादव की चाची एवं संघ के सदस्य चिरंजीव यादव की नानी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित पत्रकारों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल, प्रदेश महासचिव भूपेन्द्र पाण्डेय, पूर्व प्रदेशअध्यक्ष देवदत्त तिवारी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रतीक मिश्रा, प्रदेश सचिव व मीडिया प्रभारी अनिल श्रीवास, प्रदेश संगठन सचिव विनोद बघेल, ब्लॉक संगठन सचिव सत्यप्रकाश, जिलाध्यक्ष अनीष गंधर्व, जिला महासचिव हेमंत सोनी, जिला सहसचिव केपी आर्य और संतोष मिश्रा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *