संजू की पत्नी ने सीबीआई जांच की मांग की


बिलासपुर। संजू त्रिपाठी हत्याकांड मामले में मृतक संजू की पत्नी किरण त्रिपाठी ने कोर्ट के फैसले से संतुष्ट नहीं है। उन्होंने पुलिस पर पैसे के प्रभाव में आकर काम करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दबाव व रसूख के चलते पुलिस कई अहम तत्थ्यों को छिपाया, जिसका फायदा आरोपियों को मिला है। संजू त्रिपाठी हत्याकांड मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने घटना में शामिल सभी 22 आरोपियों को बरी करने का फैसला सुनाया। इस फैसले के बाद पुलिस कार्रवाई को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं। इस मामले में मृतक संजू त्रिपाठी की पत्नी किरण त्रिपाठी ने कहा कि कोर्ट के इस फैसले पर भरोसा ही नहीं हुआ। किसी व्यक्ति की सरेराह दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई और सभी आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया। यह अन्याय है। यह फैसला अनुचित है। इस फैसले से बहुत निराश हूं। उन्होंने कहा कि मुझे न्यायालय पर पूरा भरोसा था, लेकिन जिस तरह से फैसला आया है, वह निराशाजनक है। इसके बावजूद मुझे न्यायिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। पुलिस जांच पर बिल्कुल भरोसा नहीं था। जब सकरी के तत्काली टीआई सागर पाठक एफआईआर दर्ज करने आए थे, तब मैंने उनसे कहा था कि मुझे आप पर ही शक है। वारदात के बाद से मुझे उन पर भरोसा नहीं था। किरण त्रिपाठी ने कहा कि हत्या जैसे गंभीर मामले में लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किया जाना चाहिए। जब जांच में खामियों के कारण आरोपी बरी हो गए, तो उन खामियों के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई? उन्होंने कहा कि क्या पुलिस इतनी कमजोर है कि इतनी बड़ी घटना हो जाती है? सरेराह दिनदहाड़े बाहर से आए लोग किसी की गोली मारकर हत्या कर देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *