कांग्रेस नेता अर्जुन तिवारी आज पंडरिया विधानसभा के विभिन्न गाँवो में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल


बिलासपुर। पंडरिया जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अर्जुन तिवारी आज 4 नवम्बर को पंडरिया विधान सभा क्षेत्र के विभिन गांवों में आयोजित सामाजिक ,धार्मिक एवँ शोक संवेदना कार्यक्रम में शिरकत करेंगे !
श्री तिवारी ग्राम छीर पानी में स्व नरेंद्र दास आन्धवान के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात करेंगे तत्पश्चात वे स्थानीय कांग्रेस जनों से भेंट -मुलाकात करेंगे इसके बाद ग्राम किशुनगढ़ में श्री रोहित साहू के निवास पर आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में शामिल होंगे ।
ग्राम रमतला में समस्त ग्रामवासियों के द्वारा आयोजित नवधा रामायण में शामिल होकर श्री तिवारी ग्राम भुवालपुर जायेंगे जहां दाऊ रोहित गबेल के परिवार में आयोजित छट्ठी कार्यक्रम शामिल होंगे तथा देर शाम अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री अवनीश कश्यप से सौजन्य मुलाकात के पश्चात श्री तिवारी स्व टेकराम चंद्राकर के शोक संतप्त परिवार से मिलने ग्राम तोरला (नवापारा ) जायेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *