वन विभाग ने 93 नग सागौन चिरान लकड़ी की जब्त


बिलासपुर। बढ़ाई अपने घर पर सागौन, चिरान समेत प्रतिबंधित लकडिय़ों को छुपाकर रखा था। लकडिय़ों को काटकर बेड, दरवाजा, खिडक़ी व अन्य सामान बना रहा था। इस दौरान बिलासपुर वन मंडल की उडऩ दस्ता की टीम ने दबिश देकर 93 नग लकड़ी जब्त किया है। साथ ही बढ़ाई पिता को हिरासत में लिया है। मुख्य वन संरक्षक मनोज कुमार पांडे को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नरसीह भांठा में एक व्यक्ति के घर में अवैध चिरान रखा हुआ है। तब उन्होंने वनमंडलाधिकारी तन्मय कौशिक व उपवनमंडलाधिकारी टीआर भरई के साथ मिलकर छापामार कार्यवाही की योजना बनाई। प्रभारी उडऩदस्ता ऋतु साहू, वन क्षेत्रपाल बिलासपुर वनमण्डल को टीम तैयार करने के निर्देश दिए। रवि सूर्यवंशी पिता शिव चरण सूर्यवंशी के घर-की बाड़ी की तलाशी के लिए वारण्ट जारी उडऩ दस्ता बिलासपुर के लोकमणि त्रिपाठी वनपाल के नाम जारी किया गया। टीम ग्राम नरसिंह भाठा पहुंचकर रवि सूर्यवंशी के घर पर दबिश दी गई। इस दौरान रवि घर पर नहीं मिला। उनके पिता शिव-चरण की वारोट तामिल कर उनके घर-बाड़ी की तमाशी ली गई, जिसमें सागौन चिरान 74 नग, साल चिरान 11 नग, खम्हार चिराम 8 नग कूल 93 नग व बढ़ईगिरी के समान जब्त किया गया। भारतीय वन अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान संगीता टिर्की, उपवन क्षेत्रपाल, सुनील जायसवाल वनपाल, अमर वर्मा, श्यामनारायण, प्रकाश व अब्दुल रहीम का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *