महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से समरस समाज निर्माण की प्रेरणा लें


बिलासपुर। महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर भाजपा जिला बिलासपुर शहर की ओर से सोमवार को शनिचरी बाजार स्थित वाल्मीकि चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महर्षि वाल्मीकि के छायाचित्र और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आरती की गई। उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में महापौर पूजा विधानी ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे रामायण के रचयिता होने के साथ सामाजिक समरसता और समानता के भी प्रतीक हैं। उनके जीवन से यह सीख मिलती है कि व्यक्ति की महानता उसके कर्म, तप और ज्ञान से निर्धारित होती है। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में आपसी सद्भाव और समानता को मजबूत किया जा सकता है। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, शैलेंद्र यादव, देवेंद्र पाठक, वैभव गुप्ता, योगेश बोल, दिनेश देवांगन, गोपी थारवानी, चंदन गोस्वामी, प्रदीप शुक्ला, राकेश सिंह ठाकुर, सूरज मौर्य, शुभम तिवारी, स्वरूप केसरवानी, दीपक साहू, विनय निर्मलकर, सोनम साहू, माला पांडे और विनीता वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *