शरद पूर्णिमा पर ‘कविता चौपाटी से’ में रचनाओं ने बांधा समां


बिलासपुर। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर 23 अक्टूबर को रिवर व्यू, बिलासपुर में ‘कविता चौपाटी से’ के तत्वावधान में शरद उत्सव एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। साहित्यिक गरिमा से परिपूर्ण इस आयोजन में कवियों ने अपनी रचनाओं, गीतों और काव्य पाठ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजीव अग्रवाल ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में द्वारिका वैष्णव उपस्थित रहे। इस अवसर पर अवधेश अग्रवाल (भारत) की दो रचनाओं का अनावरण किया गया। शरद पूर्णिमा पर आधारित विशेष गीतों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। कविता और साहित्य से सजी इस संध्या में श्रोताओं ने रचनाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में पारंपरिक खीर वितरण भी किया गया। कवि सम्मेलन में डॉ. सुधाकर बिवे (भाटापारा), राकेश अयोध्या (हिर्री माइंस), किशोरी साहू (गोड़पारा), रश्मी गुप्ता (आर.के. नगर), अशरफी सोनी (सरकंडा), शैलेन्द्र गुप्ता (नेहरू नगर) एवं शिशिर मौर्य (ढेका) सहित आमंत्रित रचनाकारों ने सहभागिता की। इस अवसर पर राजेन्द्र मौर्य, महेश श्रीवास, रामेश्वर गुप्ता, राधेश्याम सोनवानी, महेतरु मधुकर, दिलीप दिलफऱोश, दीपक दुबे, पूर्णिमा तिवारी, पूजा मौर्य, गजानंद पात्रे ‘सत्यबोध’, एन.के. शुक्ला, राकेश खरे, राजेश सोनार, शत्रुघ्न पात्रे, अमृतलाल पाठक, रश्मी अग्रवाल एवं राजेश मानस सहित अनेक साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे। आयोजकों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी अतिथियों, कवियों, साहित्यकारों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजन का उद्देश्य कविता और साहित्य के माध्यम से समाज में प्रेम, सद्भाव एवं मानवीय संवेदनाओं को प्रोत्साहित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *