16वीं हॉकी इंडिया जूनियर बालिका प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों ने लहराया जीत का परचम


बिलासपुर। पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर बालिका राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश को 5-2 गोल से पराजित कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। छत्तीसगढ़ की बालिकाओं ने प्रतियोगिता में शुरू से ही शानदार खेल का प्रदर्शन किया। अपने पूल मुकाबलों में छत्तीसगढ़ ने हिमाचल प्रदेश को 6-4 गोल से पराजित किया, जबकि मध्य प्रदेश के खिलाफ उसे 1-3 गोल से हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद बेहतर प्रदर्शन के आधार पर छत्तीसगढ़ की टीम पूल में दूसरे स्थान पर रही और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में छत्तीसगढ़ की टीम ने शुरुआती समय से ही आक्रामक हॉकी का प्रदर्शन किया। मैच के 9वें मिनट में यशोदा ने गोल कर छत्तीसगढ़ को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद 19वें मिनट में रुखमणि ने गोल करते हुए बढ़त को 2-0 कर दिया। 24वें मिनट में अंजली एक्का, 37वें मिनट में यशोदा व 44वें मिनट में शीतल यादव ने गोल कर छत्तीसगढ़ की बढ़त को 5-0 कर दिया। उत्तर प्रदेश की टीम ने दो गोल किए, लेकिन छत्तीसगढ़ ने मुकाबला 5-2 से अपने नाम कर लिया। टीम में विशाखा, यशोदा, रुखमणि, नेहा कुमारी, दामिनी खुसरो, जिज्ञासा कश्यप, परमेश्वरी, शीतल यादव, काव्या सिंह ठाकुर, आंचल, केशरनी साहू, दुबी रावत, अंजली एक्का, नेहा धुर्वे, वसुंधरा, स्मिता कुजूर, योगिता एवं चानू शामिल हैं। टीम के साथ शकील अहमद मुख्य कोच, दीपेश चौबे सहायक कोच एवं आशा थॉमस मैनेजर के रूप में शामिल हैं। छत्तीसगढ़ हॉकी टीम के सेमीफाइनल में प्रवेश करने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद राजनांदगांव संतोष पांडे, सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग यशवंत कुमार, संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी फि रोज अंसारी एवं महासचिव मनीष श्रीवास्तव रोहित बाजपेयी अध्यक्ष हॉकी बिलासपुर धनीराम यादव अमिताभ मानिकपुरी रवि पारिख सोनू सिंह ओंकार यादव इखलाक अली ए एक्का राकेश टोप्पो सहित हॉकी खेल से जुड़े पदाधिकारियों व खिलाडिय़ों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *